आजमगढ़, जनवरी 29 -- माहुल। अहरौला थाना क्षेत्र के चकलतीफ गांव में बुधवार को बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच कर विवाद को शांत कराया। दोनों पक्ष के लोगों ने तहरीर दी है। रामजी लाल श्रीवास्तव और जियालाल यादव का घर अगल बगल है। जियालाल यादव की बहू अंतिमा यादव वर्तमान में कोर्रा घाटमपुर ग्राम सभा की प्रधान है। बुधवार को रामजीलाल श्रीवास्तव के पुत्र संजू श्रीवास्तव अपनी आबादी की जमीन को सुरक्षित करने के लिए गड्ढा खुदवाकर पीलर लगा रहे थे। जियालाल यादव पक्ष के लोगों ने रोक दिया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.