जौनपुर, मई 24 -- रामपुर हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन चौकी अंतर्गत गोसाईपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस बड़ी वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने सूचना देने के बावजूद पुलिस के समय पर मौके पर न पहुंचने का आरोप लगाया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गोसाईपुर गांव निवासी सुधीर सिंह उर्फ रानू के घर में 21 मई की रात चोर घर के पूरब दिशा स्थित बाउंड्रीवाल तोड़कर अंदर घुस गए। यह भी पढ़ें- मकान से चोरों ने नगदी समेत लाखों का माल उड़ाया इसके बाद चोरों ने मुख्य दरवाजा खोलकर कमरे में रखी अलमारी से आभूषण के साथ बर्तन और नकदी समेत लगभग सात लाख रुपये मूल्य का सामान चोर उठा ले गए। बताया गया है कि चो...