बरेली, जून 1 -- बाउंड्रीवाल निर्माण के विवाद को लेकर पीलीभीत बाईपास गोलीकांड के आरोपी ने एक व्यक्ति को गोली मारने की धमकी दी है। इस मामले में इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिहारीपुर, सिविल लाइंस निवासी देव कुमार ने पुलिस को बताया कि लालपुर ग्राम में उनकी एक जमीन है। ग्राम प्रधान और लेखपाल द्वारा कराए गए सीमांकन के बाद शनिवार को वह उस जमीन पर बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान गांव का आदित्य उपाध्याय उर्फ चन्नू पंडित मौके पर पहुंचा और अपनी जमीन के लिए अतिरिक्त रास्ता छोड़ने का दबाव बनाने लगा। देव कुमार ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें और मजदूरों को गोली मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- नींव की खोदाई करवा रहे युवक को पीटा, मुकदमा इससे भयभीत होकर मजदूर काम छोड़कर चले गए। इस पर उन्होंने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है...