चाईबासा, फरवरी 18 -- गुवा । गुवा सेल प्रबंधन द्वारा अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत बाईहातु गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार थे। उनके साथ मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) के. डी. मिश्रा, महाप्रबंधक (कॉन्ट्रैक्ट) बी. के. सुमन, महाप्रबंधक (मैकेनिकल) आर. के. सिन्हा, डीजीएम (सीएसआर) अनिल कुमार एवं डीजीएम (माइनिंग) चौधरी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन फुटबॉल मुकाबलों में जोजोगुटू, राजाबेड़ा, तितलीघाट एवं बाईहातु गांव की टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच महिलाओं के बीच जोजोगुटू और बाईहातु टीम के बीच खेला गया। शुरुआती समय में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.