बाईसी तेइसी नहर से सैकड़ों गांव के किसान सिंचाई से वंचित
बिहारशरीफ, सितम्बर 20 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत प्रसाद सिंह ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि नालंदा में नहर सिंचाई योजना अनुपयोगी है। उदेरा स्थान बराज के संस्थापक डॉक्टर लाल सिंह त्यागी के सपनों को आजतक धरातल पर नहीं उतारा गया है। साथ ही बाईसी तेइसी सिंचाई योजना के लाभ से आसपास के सैकड़ों गांवों के किसान सिंचाई से वंचित हैं। इस्लामपुर और एकंगरसराय प्रखंड के रतनपुरा, धर्मपुर गोमहर, औंगारी, महमदपुर, चकदह, नकदोई, मुसहरी, पार्थु,मखदुमपुर, रसलपुर, कोसियावां, बादराबाद समेत अन्य गांव इससे प्रभावित हैं। विधायक रुहैल रंजन के प्रयास से कुछ गांवों के किसानों को लाभ अवश्य मिल रहा है। बाईसी तेइसी की मरम्मत और उड़ाही नहीं होने से यह बेकार साबित हो रहा है। रालोमो के प्रखंड अध्यक्ष कुमार राज मनोरंजन सिह ने इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.