रुडकी, मार्च 10 -- उत्तराखंड परिवहन निगम ने बसों के डिपो में प्रवेश किए बिना बाईपास से निकलने की प्रवृत्ति पर सख्ती शुरू कर दी है। अब यदि किसी डिपो की बस रुड़की रोडवेज बस अड्डे में आए बिना सीधे बाईपास से गुजरती पाई गई तो चालक-परिचालक दोनों पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया जा रहा है। रुड़की डिपो के एजीएम अमिता सैनी ने बताया कि कई बार शिकायतें मिलती रही हैं कि दूसरे डिपो की बसें रुड़की बस अड्डे के अंदर आने के बजाय बाईपास मार्गों से ही निकल जाती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है और बस अड्डे पर सवारियों को बस नहीं मिल पाती। इस स्थिति को देखते हुए अब विभाग ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि चेकिंग के लिए कर्मचारियों की विशेष टीम तैनात की जा रही है। यह टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.