औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- मदनपुर प्रखंड के एनएच 19 का चौड़ीकरण और बाईपास रोड निर्माण को लेकर एनएचएआई के द्वारा किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया पर मुआवजा की राशि नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसान राकेश कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार सिन्हा, लड्डू कुमार शर्मा ने बताया कि 40 से अधिक किसान ऐसे हैं जिनकी जमीन के मुआवजा की प्रथम किस्त कृषि आधारित भुगतान हुआ है। सरकारी कर्मियों के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि दूसरी किस्त की राशि में आवासीय भूमि के साथ मुआवजा भुगतान किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण किए भी करीब सात आठ साल गुजर गए पर आज तक मुआवजा की राशि भुगतान नहीं हुआ है। एनएचएआई प्राधिकरण के अधिकारी व जिला प्रशासन के द्वारा किसानों को नजरअंदाज किया जा रहा है। किसान चक्कर काटते हुए निराश हो गए हैं। सरकार का आदेश है कि किसानों की जमीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.