भागलपुर, मार्च 22 -- सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गोनूधाम तरडीहा के रहने वाले सौरव कुमार को 9.6 ग्राम ब्राउन शुगर और 8.43 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से दो मोबाइल और एक बाइक भी बरामद किया गया है। एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर कार्रवाई के लिए बनी टीम का नेतृत्व बाईपास थानेदार सुमन कुमार कर रहे थे। टीम में उसी थाना के पीटीसी संतोष, सिपाही लखन, वरुण और सिकंदर शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.