कानपुर, मार्च 5 -- एक तरफ सरकार का नारा है कि बिजली बचाव। वहीं दूसरी तरफ बाईपास में लगाई गई कई लाइटें ऐसी हैं, जो रात में न जलकर दिन में जलती हैं, जिसे कोई देखने वाला नहीं है। प्रदेश सरकार बिजली बचाव के लिए तरह-तरह के स्लोगन व विज्ञापन में पैसा खर्च करने मे लगी है। वहीं उन्हीं के कर्मचारी अपनी मनमानी करने में लगे हैं। कस्बे के बाईपास में रात को अंधेरा रहता है और कई स्ट्रीट लाइटें हैं, जो दिन में जला करती हैं। इसके लिए लोगों ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी तरह कई बिजली के खंभे हैं, जहां रोड पर रोशनी के लिए लगाई गई रोड लाइट दिन में भी प्रकाश बिखेर रहीं हैं। कस्बे के गोविन्द कुमार, प्रेमबाबू, सुनील कुमार, सुशील कुमार, शैलेन्द्र द्विवेदी, संजय गुप्ता आदि का कहना है कि बाईपास में कई स्थान ऐसे हैं, जो रात को अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.