मऊ, मार्च 22 -- कोईरियापार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय कोईरियापार बाजार में जाम की समस्या से निजात के लिए बनाए गए बाईपास मार्ग के बदहाल होने से इस मार्ग से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की पीच गायब होने से बने गड्ढों के बीच गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। जानलेवा हो चुके इस मार्ग से लोग गुजरने से कतराने लगे हैं। इसके लिए कोईिरयापार बाजार में वाहनों के दबाव के चलते जाम की स्थिति बन जाती है। मुहम्मदाबाद गोहना से सीधे कोपागंज जाने के लिए बीच में पड़ने वाले कोईिरयापार बाजार में मार्ग काफी सकरा होने के कारण लोगों की मांग पर कोईिरयापार में बाईपास मार्ग का निर्माण कराया गया है। लेकिन इस मार्ग की निर्माण गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण बहुत जल्दी यह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। समय बीतने के साथ यह सड़क आज पूरी तरह से खराब हो गई है...