बांदा, अप्रैल 9 -- अतर्रा। अतर्रा-बिसंडा हाईवे मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग गेट संख्या-476 पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण कार्य से पहले निर्धारित किए गए बाईपास मार्ग का लोगों ने विरोध किया। सभासद राजेन्द्र चौरसिया की अगुवाई में अधिकारियों को ज्ञापन देकर प्रस्तावित बाईपास मार्ग को असुरक्षित, संकरा और दुर्घटना संभावित बताया। इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है। सभासद ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण के दौरान आवागमन के लिए जो बाईपास मार्ग प्रस्तावित किया गया है, वह मुख्य मार्ग से करीब आठ से 10 किलोमीटर दूर है। इतना ही नहीं, इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को नहर पटरी के संकरे रास्ते से होकर निकलना पड़ेगा, जिसकी चौड़ाई लगभग 10 फीट बताई गई है। यह मार्ग कहीं टूटा-फूटा, कहीं गड्ढों से भरा, तो कहीं कच्चा-पक्का और इंटरलॉकिंग वाला है। दोनों ओर नहर होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.