नोएडा, मई 4 -- ग्रेटर नोएडा। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को दुजाना-सादुल्लापुर-खेड़ी-दादरी बाईपास (दुजाना आबादी) मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग सड़क की मरम्मत करेगा। इस पर 89.24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पेयजल, विद्युत एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं शहरी क्षेत्र तक विकास कार्यों को पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। इस मौके पर प्रधान महेंद्र सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष बदलपुर शालू नागर, एचके शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...