हमीरपुर, फरवरी 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद मुख्यालय में नौ सालों से यमुना-बेतवा नदियों में निर्माणाधीन बाईपास पुलों के निर्माण में कार्यदायी संस्था की सुस्ती ने मुश्किलें खड़ी कर रखी हैं। सदर विधायक के इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने के बाद लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री ने जो जवाब दिया वो भ्रामक था, जिस पर स्वयं विधायक ने ऐतराज जाहिर किया। विधानसभा अध्यक्ष के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने के आश्वासन के बाद से स्थिति में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन अभी कहीं बदलाव होता नहीं दिख रहा है। साइट पर एकमात्र लांचर मशीन के सहारे बेतवा नदी के पुल में सेगमेंट लगाने का कार्य चल रहा है। यमुना नदी की साइट पर सिर्फ कोठियां तनी खड़ी हैं। यहां काम कब और कैसे शुरू होगा, इसके बारे में किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। हमीरपुर मुख्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.