बाईपास पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद बदला रूट, फिर भी शहर में धड़ल्ले से घुस रहे बड़े वाहन
लखीसराय, जून 22 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। बाईपास पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद जिले में भारी वाहनों के आवागमन को लेकर प्रशासन ने नई यातायात व्यवस्था लागू की है। इसके तहत शहर के भीतर बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है तथा विभिन्न दिशाओं से आने-जाने वाले ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इसके बावजूद हर दिन बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य भारी वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। जिला प्रशासन के अनुसार पटना से जमुई की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मोकामा से सिकंदरा मार्ग होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचना है। वहीं लखीसराय के विद्यापीठ चौक से आगे बड़े वाहनों को मुंगेर, खड़गपुर मार्ग होते हुए जमुई और देवघर की ओर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.