बाईपास पुल क्षतिग्रस्त, रोक के बावजूद शहर में घुस रहे भारी वाहन, लग रहा जाम
लखीसराय, जून 22 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। बाईपास पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाने और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करने के बावजूद बड़ी संख्या में ट्रक एवं अन्य भारी वाहन शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को रोजाना जाम, ध्वनि प्रदूषण और आवागमन की कठिनाइयों के रूप में भुगतना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि दिन में मुख्य बाजार में घंटों जाम लगा रहता है, जबकि रात में भारी वाहनों की आवाजाही से लोगों का चैन और सुकून भी छिन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद शहर की सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया है। प्रशासन द्वारा वाहनों को डायवर्ट करने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन उसका प्रभाव जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है। बड़े ट्रक और मालव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.