बाईपास पर हुए हादसे में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- खुटार-गोला बाईपास मार्ग पर मार्च में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम छतौनिया निवासी लाला राम पुत्र स्व. छोटे लाल ने तहरीर देकर बताया कि 28 मार्च की शाम उनका पुत्र शिवम कुमार गांव के ही सौरभ वर्मा के साथ बाइक से गोला आ रहा था। बताया गया कि खुटार-गोला बाईपास मार्ग पर केएल पैलेस के पास सामने से आ रहे ट्रक चालक ने गलत साइड में आकर तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम कुमार और सौरभ वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दोनों की मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार घटना के बाद अंतिम संस्कार एवं दसवां-तेरहवीं की रस्में पूरी करने के पश्चात 12 अप्रैल को कोतवाली पहुंचकर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.