जहानाबाद, मार्च 22 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर के निकट एनएच बाईपास पर सड़क दुर्घटना मे दो लोग घायल हो गए। एक दुर्घटना शनिवार की शाम को हुई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार राजू मांझी घायल हो गए। वे टिकारी थाना के जलालपुर गांव के रहने वाले हैं। वह जहानाबाद की ओर से लौट रहे थे। पीछे से किसी वाहन ने ओवरटेकिंग में ठोकर मार दिया। दूसरी घटना रविवार सुबह की है जिससे मोटरसाइकिल सवार शैलेश कुमार घायल हो गए। वह शकूराबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाले थे। दोनों का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...