बाईपास पर सफर के लिए जुलाई तक करना होगा इन्तजार
हरदोई, मार्च 18 -- हरदोई, संवाददाता। नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से पलिया लखनऊ हाईवे 731 के तहत हरदोई शहर में बनवाया जा रहा बाईपास लेटलतीफी का शिकार हो गया है। मार्च 2026 तक इसे पूरा कर सफर शुरू होने की उम्मीद भी पूरी होने के आसार नहीं हैं। विभागीय हाकिम जुलाई तक काम पूरा होने की बात कह रहे हैं। देरी की मुख्य वजह पहले मिट्टी की उपलब्धता समय पर न होने और फिर हाईटेंशन लाइन के तारों की शिफ्टिंग न हो पाना बताया जा रहा है। फिलहाल 30 हजार से ज्यादा लोगों को जाम अभी और बेहाल करेगा। कोर्रिया से खेतुई तक 15.350 किमी लंबा बाईपास का निर्माण बीते कई सालों से चल रहा है। जनप्रतिनिधियों ने लंबी दौड़भाग करके बाईपास को मंजूरी तो दिलवा दी लेकिन निर्धारित समय सीमा में बनवाने में सफल साबित नहीं हो पाए। ऐसे में शहर में जाम से रोजाना मचने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.