गंगापार, मार्च 30 -- इलाके के गौहनिया जसरा बाईपास पर रील बनाकर पोस्ट करने की खबर फोटो सहित आपके अपने हिन्दुस्तान ने विगत दिनों प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद हरकत में आई घूरपुर पुलिस ने सोमवार रील बनाने वाले दो युवकों को पकड़ उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है। थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह ने बताया कि रील बनाकर पोस्ट करने वाले दोनों युवक खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम धारहा निवासी राज बाबू पाल पुत्र सरजू प्रसाद पाल और अनिल सिंह पुत्र सदानंद सिंह ग्राम खीरी के रहने वाले है। दोनों के विरुद्ध विधि संवत धाराओं में कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.