बाईपास पर मैक्स ने कार को मारी टक्कर, हंगामा
रुडकी, जून 12 -- रुड़की। रुड़की-मंगलौर बाईपास पर एक मैक्स वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगने से नाराज कार सवारों ने हंगामा कर दिया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस कार और मैक्स वाहन चालक को कोतवाली ले आई। दिल्ली निवासी अनुज कुमार शुक्रवार की सुबह परिवार के साथ दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह रुड़की-मंगलौर बाईपास पर बेलड़ी अंडर पास के पास पहुंचे तो एक मैक्स वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, कार सवारों ने हंगामा कर सूचना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में वाहन चालक पर मुकदमा सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहन चालकों को कोतवाली ले आई। मामले में अनुज की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.