बदायूं, मार्च 11 -- उझानी, संवाददाता। बीती रात ग्राम पंचायत अढौली के प्रधान पोप सिंह का 18 वर्षीय भतीजा बदायूं बाईपास पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। युवक ने होश आने पर परिजनों को बताया कि अज्ञात बाइक सवार उसे मुंह पर कपड़ा डालकर उठा ले गए और भगवतीपुर के पास छोड़कर फरार हो गए। हालांकि युवक की बात पर लोगों को संदेह है। परिजनों ने बताया कि युवक के पूरी तरह होश में आने के बाद ही पुलिस को तहरीर दी जाएगी। प्रधान पति पोप सिंह ने बताया कि रात करीब दो बजे उनके भतीजे अंकित पुत्र लाखन का फोन आया, जिसमें उसने बदायूं बाईपास पर भगवतीपुर के पास पड़े होने की जानकारी दी। इसके बाद वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और उसे घर लेकर आए। अंकित ने हल्का होश आने पर बताया कि रात करीब एक बजे वह आलू की धुलाई कराकर घर लौटा था। कुछ देर बाद ट्रैक्टर के पास आहट सुनकर व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.