आगरा, अप्रैल 7 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में नगला थान के निकट बाईपास पर अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त के बाद परिजन भी विलाप करते हुए पहुंच गए। परिजनों ने गांव के ही एक अन्य युवक के साथ बाइक से जाने की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की देर रात जानकारी मिली कि नगला थान के समीप एक युवक घायलावस्था में पड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक की पहचान 40 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र सोनपाल निवासी महेशपुर ढोलना...