बाईपास निर्माण को लेकर की जा रही जमीन मापी पर रैयतों ने उठाए सवाल
मुंगेर, मई 14 -- तारापुर। तारापुर प्रखंड क्षेत्र में रणगांव से धौनी गांव तक प्रस्तावित बाईपास सड़क निर्माण को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिला भू-अर्जन कार्यालय के नेतृत्व में स्थानीय अंचलाधिकारी की देखरेख में अमीन द्वारा संबंधित जमीनों की मापी कराई जा रही है। इधर, जमीन अधिग्रहण को लेकर कसबा गांव के एक रैयत मृत्युंजय कुमार सिंह ने अमीन द्वारा की जा रही मापी पर सवाल उठाया है। उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता से फोन पर बातचीत कर कहा कि पूर्व में जारी नोटिस की तुलना में अधिक जमीन की मापी की जा रही है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि अमीन द्वारा यह स्पष्ट नहीं बताया जा रहा है कि, उनकी कितनी जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इस पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने रैयत को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी रैयत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.