पीलीभीत, मार्च 21 -- जहानाबाद। कस्बे के समीप चल रहे नए बाईपास निर्माण के दौरान वहां पड़ी सरिया चोरी कर ली गई। सुरक्षाकर्मियों ने गाड़ी को पकड़कर एक युवक को चोरी की सरिया समेत पकड़ लिया जबकि दूसरा युवक भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सरिया चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर सरिया बरामद कर ली है। थाना जहानाबाद क्षेत्र में बाईपास का निर्माण आईसीएल कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस निर्माण में जगह-जगह बनने वाले पुल और पुलियों में सरिया का प्रयोग किया जा रहा है। 19 मार्च को रात साढ़े 11 बजे एक लोडर वाहन में डालकर सरिया चोरी कर ली गई। जब ठेकेदारों और सुरक्षा कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो वह गाड़ी में बैठा एक युवक तो भाग निकला जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजवीर पुत्र राजाराम निवासी ग्राम बकैनिया कोतवाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.