भागलपुर, मई 10 -- सबौर संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के सालेपुर से शुक्रवार देर शाम कट्टा और चाकू पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले को लेकर पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में बाईपास प्रभारी थाना अध्यक्षा असलेखा कुमारी ने कहा कि सालेपुर निवासी मोनू सिंह के घर से कट्टा और चाकू बरामद किया गया है। घर में कोई नहीं मौजूद था। महिला से पूछताछ की गई जहां मोनू सिंह की पत्नी ने स्वीकार किया कि यह हथियार मोनू सिंह का ही है। मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...