बाईपास थाना के बैजानी गांधीधाम में मंजूषा कलाकारों की कार्यशाला का होगा आयोजन
भागलपुर, मई 19 -- सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के वैज्ञानिक गांधीधाम में 14 और 15 जून को मंजूषा कलाकारों की कार्यशाला आयोजित होगी। अंग प्रदेश की प्राचीन धरोहर के रूप में विख्यात मंजूषा कला-कृतियों के विकास की दिशा में एक नया सोपान गढ़ने के उद्देश्य से बिहार संग्रहालय के सहयोग से दिशा ग्रामीण विकास मंच द्वारा 14 एवं 15 जून को बैजानी स्थित दिशा ग्रामीण विकास मंच, गांधीधाम परिसर में मंजूषा कलाकारों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार संग्रहालय के निदेशक अशोक कुमार सिन्हा उपस्थित रहेंगे। इस कार्यशाला के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को दिशा ग्रामीण विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- 14 व 15 जून को गांधी-धाम में दो दिवसीय मंजूषा कार्यशाला का आयोजन संस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.