हरदोई, मार्च 3 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में रिंगरोड के तहत बाईपास टू का निर्माण करने के लिए प्रस्ताव तीन साल बाद भी साकार नहीं हो सका है। वर्ष 2023 में इसे बनाने के लिए किसानों की 99.6 हेक्टेयर जमीन चिन्हित हुई थी। इसे अधिग्रहीत करने के बाद बाईपास बन सकेगा। किसानों को जमीन के बदले में 300 करोड़ रुपये का मुआवजे का उस वक्त आंकलन किया गया था। शासन को भेजा गया यह प्रस्ताव फिलहाल अटका पड़ा है। इसका खामियाजा शहर व जनपद मुख्यालय पर आने वाले करीब 30 लोगों को रोजाना जाम की समस्या के रूप में भुगतना पड़ रहा है। हरदोई शहर में जाम की समस्या दिन पर दिन विकराल होती जा रही है। इससे राहत दिलाने के लिए एनएचएआई की बरेली शाखा एनएच 731 के तहत एक बाईपास का निर्माण दक्षिणी छोर पर करा रही है। यह कोर्रिया से खेतुई तक पहुंचेगा। इसकी लंबाई करीब 15.250 किमी है। ...