कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- तहसील सिराथू की प्रमुख बाजारों में शुमार देवीगंज बाजार में रोजाना लगने वाले जाम के झाम से लापरवाही के चलते लोगों को निजात मिल पा रही है। बाईपास तो विभाग ने चालू कर दिया है पर सांकेतिक बोर्ड न लगने की वजह से भारी वाहन आज भी देवीगंज बाजार से होकर गुजर रहे हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों में सांकेतिक बोर्ड लगवाने की मांग तेजी से उठने लगी है। लगभग 600 दुकानों वाली व्यस्ततम बाजार देवीगंज में प्रतिदिन आसपास के चार दर्जन गांवों के अलावा प्रतापगढ़ और फतेहपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। देवीगंज बाजार का यह मार्ग न केवल स्थानीय आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इसी रास्ते से कई स्कूली वाहनों, स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस के साथ-साथ लखनऊ से आने-जाने वाले मंत्री, अधिकारी, व्यापारी और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.