सीतापुर, जनवरी 3 -- पिसावां, संवाददाता। तहसील मिश्रिख क्षेत्र के पिसावा के गांव तेजीपुरवा में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को लेकर बाईपास बनना है। जिसको लेकर गांववालों ने विरोध किया, क्योंकि उनके खेत बाईपास बनने के रास्ते में आ रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने मुआवजा देने की बात कही, लेकिन ग्रामीण फिर भी नहीं माने। ऐसे में शनिवार को एडिशनल एसपी के नेतृत्व में लगभग पांच थानों की फोर्स और पीएससी बल बुलाया गया। जिसके बाद बाईपास का निर्माण शुरू हुआ। इस दौरान एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह, एडीएम नीतीश कुमार, मिश्रिख एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा, सीओ महोली नागेंद्र चैबे, प्रभारी निरीक्षक महोली जंग बहादुर पांडे, मिश्रिख प्रदीप कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष मछरेहटा प्रभात गुप्ता, थाना अध्यक्ष चंदन अरविंद कटियार, प्रभारी निरीक्षक कमलापुर अतुल चौधरी, थाना अध्यक्ष महि...