हापुड़, जून 23 -- थाना क्षेत्र के बाईपास के समीप स्थित एक वर्कशॉप से एक ट्रक चोरी हो गया। पीड़ित व्यक्ति ने थाने पहुंचकर एक अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार जनपद गाजियाबाद के वाईट गेट के पास भ्रमपुर उर्फ मौबुरा साहिबाबाद निवासी सचिन कसाना ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 8 मार्च को उसका 16 चक्का ट्रक ग्राम औरंगाबाद निवासी अंकुर शर्मा तनवीर फार्म हाउस के पीछे बनी वर्क शोप से चोरी कर ले गया था। ट्रक में उसके द्वारा लगाया गया जीपीएस निकाल कर फेंक दिया था। जिस कारण वह वाहन की लोकेशन नहीं देख पा रहा था। यह वाहन पीड़ित ने अंकुर शर्मा से माध्यम से संभल निवासी मोहम्मद रिजवान से खरीदा था। जिसका एग्रीमेंट पीड़ित के पास है। पीड़ित ने बताया कि 8 मार्च से अब तक उसका ट्रक उसे नहीं मिल सक...