बाईपास के उद्घाटन काउंटडाउन शुरू, 18 के बाद उद्घाटन
देवघर, सितम्बर 9 -- जसीडीह प्रतिनिधि देवघर-जसीडीह रेल बाइपास पर ट्रेन परिचालन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 10 सितंबर को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) देवघर लिंक से कुमराबाद-रोहिणी तक नई रेल लाइन का करीब नौ घंटे संरक्षा निरीक्षण करेंगे। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक इंस्पेक्शन स्पेशल ट्रेन और मोटर ट्रॉली से होने वाले इस निरीक्षण में ट्रैक, सिग्नल, विद्युत व्यवस्था और अन्य संरक्षा मानकों की बारीकी से जांच होगी। सीआरएस की हरी झंडी मिलते ही बाइपास पर ट्रेन परिचालन शुरू करने की राह साफ हो जाएगी। भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की मानें तो सितंबर माह में ही 18 तारीख के बाद इसके उद्घाटन की संभावना है। इसी कड़ी में बुधवार को आसनसोल मंडल के डीआरएम ने आसनसोल-मधुपुर-जसीडीह रेलखंड का निरीक्षण कर बाइपास समेत परिचालन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.