बाईपास की आरसीसी सडक धंसी ईंटों से भरी ट्रॉली फंसी
इटावा औरैया, जून 19 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम पीहरपुर में बने बाईपास सड़क पर शुक्रवार सुबह एक ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क धंसने से पलट गई। हादसा इटावा-कचौरा मार्ग पर कलवारी गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे की ट्रॉली के साथ हुआ। चालक पप्पू ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव लुंगे की मड़ैया जा रहा था। जैसे ही वह पीहरपुर गांव में बने बाईपास पर पुलिया के समीप पहुंचा, मार्ग की आरसीसी और नीचे की मिट्टी धंस गई, जिससे ट्रॉली सड़क में फंसकर पलट गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही भट्ठा मालिक और मजदूर मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- पीपा पुल पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटा, टला हादसा पहले ट्रॉली में लदी ईंटों को खाली कराया गया, जिसके बाद पीहर पुर गाँव निवासी सत्यपाल सिंह ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.