गुमला, दिसम्बर 15 -- सिसई, प्रतिनिधि। गुमला-रांची फोरलेन एनएच-43 सड़क पर जिले के सिसई थाना क्षेत्र के डाड़हा गांव के समीप रविवार शाम करीब पांच बजे सड़क दुर्घटना में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान भरनो थाना क्षेत्र के नवाटोली गांव निवासी हरि मुंडा के पुत्र सूरज मुंडा (19 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान कृष्णा मुंडा (20 वर्ष) और लापुंग थाना क्षेत्र की जयवंती कुमारी के रूप में की गई है। तीनों की पहचान घायल कृष्णा मुंडा के पिता मंगरा मुंडा ने अस्पताल पहुंचकर की। उधर घटना की सूचना मिलते ही सिसई थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.