रांची, मार्च 15 -- रातू,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में इन दिनों बाईक से कोयला चोरीकर बेचनेवालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। गैस न मिलने से परेशान होटल संचालक इनका कोयला खरीदाते हैं। शादी विवाह में भी कोयले की खरीदारी की जाती है। सबसे बड़ी बात यह है कि अधिकतर कोयला सुबह तीन बजे से चार बजे के बीच रातू थाना के गेट के पास से ही पार होता है लेकिन पुलिस कोई कारवाई नहीं करती। कोयला लानेवाले लोग बिना नंबर की बाईक का इस्तेमाल करते है। एक बाईक में लगभग 30 बोरी कोयला लेकर चलते है। रविवार सुबह नौ बजे के करीब एक बाईक वाला बिना नंबर की बाईक में 30 बोरा कोयला के साथ रातू थाना से 50 मीटर की दूरी पर गिर गया। क्षेत्र में बिना नंबर के बाईक से कोयला की जबरदस्त ढुलाई हो रही है लेकिन पुलिस की इस पर नजर नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.