बाईक पर बंधे पार्सल की बोरी चोरी का मामला दर्ज
अररिया, मई 17 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के बलुआ ड्योढी दुर्गा मंदिर के समीप बाईक पर बंधे पार्सल की बोरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक पार्सल कंपनी में कार्यरत पार्सल वितरक शाईक अनवर साकिन निरजा भाग अररिया ने पलासी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। घटना बीते 15 मई देर शाम की है। दर्ज मामले में सूचक ने उल्लेख किया है कि वे पार्सल वितरण के दौरान 15 मई की देर शाम कैंसिल सामान वापस लेने के लिए बलुआ ड्योढी दुर्गा मंदिर के समीप सड़क पर बाईक लगाकर एक व्यक्ति के दरवाजे पर पहुंचा। यह भी पढ़ें- बाईक पर बंधे पार्सल की बोरी चोरी का मामला दर्ज सामान वापस लेकर कुछ देर बाद आया तो बाईक पर बंधा पार्सल की बोरी गायब था, जिसमें अलग - अलग 19 पार्सल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.