बाईक चोर गिरफ्तार, गया जेल
सिमडेगा, मई 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना की पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे में एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीपीओ धर्मदेव दास ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि 24 मई को सदर थाना क्षेत्र से एक बाइक की चोरी हुई थी। सदर थाना को पुलिस ने इस मामले का अनुसंधान करते हुए महज 24 घंटे में मामले का उद्भेदन करते हुए मनोहरपुर निवासी शातिर चोर उज्ज्वल प्रमाणिक को गिरफ्तार किया। इसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि उज्ज्वल प्रमाणिक पर पूर्व में भी चोरी के कई मामले दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.