बांका, मार्च 31 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। सतलेटवा-सिमुलतल्ला मुख्य मार्ग पर सुईया थाना क्षेत्र के ढकना मोड़ के पास सोमवार को अज्ञात बाईक के धक्के से एक साईकिल चालक युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। जख्मी सुईया थाना क्षेत्र के ढोड़ियातरी गांव के जबरुद्दीन मियां का पुत्र रहमत अंसारी (40) बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक सुईया थाना क्षेत्र के बंदरी गांव में पेंट का काम कर साईकिल द्वारा वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान ढकना मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात बाईक चालक ने धक्का मार दिया। जिससे रहमत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर बिनोद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर ईलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.