समस्तीपुर, अप्रैल 20 -- पूसा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि परिसर स्थित छोहनिया बड़ पेड़ व पेट्रोल पंप के बीच सोमवार की शाम दो बाईक की सीधी टक्कर में दो लोग जख्मी हो गये। घायलो को अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा में भर्ती कराया गया। जहां समाचार प्रेषण तक दोनो का ईलाज जारी था। मिली जानकारी के एक बाईक पूसा से समस्तीपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान विपरित दिशा से आ रही दूसरी बाईक की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो जख्मी युवकों में तेपरी गांव(पीयर थाना) निवासी बन्दिेश्वर राम का पुत्र गुंजन एवं नाजीपुर गांव का मो.जवार का पुत्र रेयाजत शामिल बताया गया है। यह भी पढ़ें- बाईक की सीधी टक्कर में दो जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.