बागपत, जून 6 -- बामनौली बस स्टैंड पर खड़े एक व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें उसके पैर की अंगुली कट गई। पीड़ित की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।बामनौली गांव निवासी सुशील पुत्र राजपाल ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह पांच जून को बड़ौत से स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव बामनौली आ रहा था। वह बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग बामनौली बस स्टैंड के पास सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर फोन सुनने लगा तभी बड़ौत की तरफ से आई बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से उसके बाएं पैर की दो अंगुली कट गई। यह भी पढ़ें- किशोर से मारपीट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज सुशील ने बाइक चला रहे दाहा गांव निवासी वीरेंद्र राणा के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि पीड़ित सुशील की तहरीर पर दाहा गांव...