बाईक एवं कार की टक्कर में चालक गंभीर
सिमडेगा, मई 15 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डाक बंगला के पास बाईक एवं कार की टक्कर में बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बनगांव बरपानी निवासी गुलाब यादव के रूप में हुई। गुलाब का सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सिमडेगा रेफर कर दिया। बताया गया कि गुलाब कुरडेग साप्ताहिक बाजार आया था। घर लौटने के दौरान डाक बंगला के पास विपरीत दिशा से आ रही कार के साथ सीधी टक्कर हो गई। जिसमें वह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मुखिया उर्मिला कुजूर मौके पर पहूंचकर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.