छपरा, जून 19 -- 2017 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु का छपरा आने का कार्यक्रम हो गया था स्थगित छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। छपरा जंक्शन शुक्रवार को एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। वर्ष 2004 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के आगमन के बाद पहली बार किसी रेल मंत्री का सरकारी कार्यक्रम छपरा जंक्शन पर आयोजित हुआ। करीब 22 वर्ष बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव छपरा पहुंचे तो उनके साथ नई रेल सेवा और विकास योजनाओं की सौगात भी आई। दरअसल, वर्ष 2017 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु का भी छपरा आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन किसी कारणवश उनका दौरा नहीं हो सका था। ऐसे में लालू प्रसाद यादव के बाद पहली बार किसी रेल मंत्री की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को विशेष बना दिया। रेल मंत्री के आगमन को लेकर सुबह से ही जंक्शन परिसर में उत्साह का...