बाइस लीटर देशी चुलाई शराब जब्त
बगहा, मई 8 -- नौतन। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नौतन दुबे टोला मुसहरी गांव से 22 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बेतिया के निर्देश पर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में देशी चुलाई शराब के कारोबारियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में गुरुवार की संध्या पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नौतन दूबे टोला मुसहरी गांव में देशी चुलाई शराब बनाई व बिक्री की जाती है। बताया कि प्राप्त सुचना के आलोक में छापेमारी की गई । और एक घर से 22 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद कर लिया गया। यह भी पढ़ें- जावा महुआ नष्ट कर जब्त की महुआ शराब इस दौरान पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी घर छोड़ कर फरार हो गए थे। जिनकी पहचान कर लिया गया है। बहुत जल्द धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.