सुल्तानपुर, फरवरी 26 -- लंभुआ, संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र वर्मा के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक लम्भुआ एवं नेहा श्रीवास्तव तथा कोतवाली चांदा के उप निरीक्षक शंकर बक्श सिंह हमराह सिपाहियों की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली चांदा के गोपीनाथपुर गांव में दबिश दी गयी। संयुक्त टीम द्वारा लगभग 22 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी तथा मौके पर 140 किलो लहन नष्ट करते हुये आबकारी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त आबकारी टीम द्वारा देशी शराब, कंपोजिट की दुकानों का निरीक्षण किया गया। दुकान पर उपलब्ध स्टाक का सत्यापन करते हुये बोतलों पर लगे क्यू आर कोड चेक किया गया, जिसमें किसी प्रकार का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.