चम्पावत, मई 22 -- सतीश जोशी, चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी ने सीमांत के वाइब्रेंट गांव चूका में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में 40 मरीजों का उपचार करने के साथ ही निशुल्क दवा बोटी। डॉ.विशाल बरनवाल ने परीक्षण किया। ग्रामीणों को टीबी से बचाव और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आनंद सिंह भंडारी, प्रधान पंकज तिवारी, सरपंच दशरथ सिंह, राजू सिंह, प्रहलाद राम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...