बागपत, मार्च 29 -- बड़ौत। बाइपोलर डिसऑर्डर एक तरह का मानसिक विकार है जिसमें मन या तो हफ्तों तक उदास रहता है या फिर अत्यधिक खुशी महसूस करता है। इसी का नतीजा भी है कि महिलाओं में आत्महत्या करने की दर लगातार बढ़ती जा रही है। मनोचिकित्सक डॉ प्रज्ञा का कहना है कि आमतौर पर यह 14 से 19 साल की उम्र में होता है। महिलाएं और पुरुष दोनों पर यह विकार एक जैसा ही असर डालता है। 40 की उम्र के बाद इसके होने की आशंका बहुत कम होती है। ये बीमारी आनुवांशिक भी होती है। कई बार मस्तिष्क में रसायनों का असंतुलन या कुछ ऐसी घटनाएं और अपर्याप्त सामाजिक सहायता भी इस बीमारी का कारण बन सकती है। कोई गहरा सदमा या सिर में चोट भी वजह हो सकती है। जब भी आप अपने मिजाज में उतार-चढ़ाव महसूस करें, बिना लापरवाही बरते इसकी जांच कराएं या फिर फैसला न कर पाने की स्थिति में डॉक्टर की सलाह ...