बाइपास सड़क की मांग अधूरी, ब्रिज पर पाइपलाइन बिछाने ग्रामीणों ने रोका
साहिबगंज, जुलाई 1 -- उधवा। केलाबाड़ी से सकरीगाली फोर लेन सड़क स्थित बाबुटोला कब्रिस्तान के सामने पुल पर पाइपलाइन बिछाने की तैयारी करने पहुंचे पेयजल व स्वच्छता विभाग के लोगों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पुल पर पहुंचकर कार्य रोक दिया और पहले सालों पुरानी बाइपास सड़क की मांग पूरी करने की आवाज उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि बाबू टोला मोड़ से उधवा चौक तक दोनों ओर घनी आबादी है । कब्रिस्तान तक आवागमन के लिए पुल के दोनों तरफ बाइपास सड़क की मांग लंबे समय से लंबित है। विभाग की ओर से दोबारा स्टीमेट तैयार किए जाने के आश्वासन पर लोग शांत थे, लेकिन बाइपास निर्माण से पहले पुल के पैदल पथ पर पाइपलाइन बिछाने की तैयारी से नाराजगी बढ़ गई। मौके पर मुखिया पति यासीन शेख, पंचायत समिति सदस्य पति इब्राहिम शेख, पूर्व मुखिया बदरुद्दोजा आदि थे।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.