दुमका, मार्च 15 -- बाइपास सड़क की मांग को लेकर सरैयाहाट चौक पर ग्रामीण एवं दुकानदारों ने धरना -दूसरे दिन भी धरना दे रहे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक बाइपास नहीं बनेगा, आंदोलन जारी रहेगासरैयाहाट, प्रतिनिधि।बाइपास रोड बनने की मांग को लेकर सरैयाहाट के चरकापाथर व ककनियां मौजा के ग्रामीण एवं दुकानदारों ने दूसरे दिन भी शनिवार को धरना-प्रदर्शन जारी रखा। रोजी रोटी, परिवार का भरण पोषण व बेघर होने की स्थिति में ग्रामीण सड़क पर उतर आए है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक बाइपास नहीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बताते चलें कि एन एच -133 चौपामोड़-हंसडीहा का फोर लाइन बनने की स्वीकृति मिल गई है। इस मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट का मुख्य चौराहा जो चरकापाथर एवं ककनियां मौजा में पड़ता है वह सड़क चौड़ीकरण में घर व दुकान अधिग्रहण हो रहा है। जिससे इस मुख्य चौराहा के स...