गोरखपुर, मई 2 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज के बाइपास मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे सड़क हादसा हो गया। कैम्पियरगंज की ओर से गोरखपुर जा रही एक मारुति कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया, तभी पीछे से आ रही ऑटो ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सुरक्षित रहे, जबकि ऑटो में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान फरेंदा क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जंगल कौड़ियां सीएचसी भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.