मेरठ, जनवरी 3 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाइपास पर शुक्रवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने जमकर कहर बरपाया। तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर एक छोटे हाथी से जा भिड़ी। भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि छोटे हाथी का चालक और परिचालक भी बुरी तरह जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, खरखौदा निवासी गौरव शराब के नशे में अपनी ब्रेजा कार से तेज गति से शॉप्रिक्स मॉल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सुपरटेक पाम ग्रीन के सामने पहुंचा तो ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित हो गई और हापुड़ रोड की ओर जा रही अपाचे बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अंकित निवासी सेक्टर-20 दीपक विहार थाना खोड़ा, उसका साथी गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मेडिकल कॉलेज में अपने कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.