बाइपास पर रात में घुट गईं सांसें, एक्यूआई 300 के पार
मेरठ, अक्टूबर 7 -- दक्षिणी-पूर्वी हवा एवं वाहनों के दबाव से मेरठ बाइपास पर रात नौ बजे प्रदूषण से सांसें घुट गईं। यहां रात में एक्यूआई तीन सौ के पार जाते हुए बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। पीएम-2.5 मुख्य प्रदूषकों में शुमार रहा। शहर के अन्य तीन केंद्रों पर इसी अवधि में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में होने से कुछ राहत रही। मेरठ सहित वेस्ट यूपी में 24-48 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके बाद ना केवल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है बल्कि प्रदूषकों पर भी लगाम लग सकती है। केद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के लाइव पोर्टल के अनुसार रात नौ बजे मेरठ के चार केंद्रों में से बाइपास स्थित एमआईईटी केंद्र पर हवा की गुणवत्ता सबसे खराब श्रेणी में दर्ज हुई। यह भी पढ़ें- Noida News: चार दिनों बाद वायु प्रदूषण से राहत यहां एक्यूआई 323...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.